फ्री में की थी 'स्लमडॉग मिलियनेयर', अब भी मिलते हैं पैसे: अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उन्हें 2009 की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के निर्माताओं से आज भी पे-चेक मिलते हैं। अनिल ने कहा, "कल ही मुझे £3,000 (करीब ₹3.6 लाख) का चेक मिला और करीब आधा मिलियन पाउंड मिलने वाले हैं।" अनिल ने बताया कि मेकर्स फीस देने में अमसर्थ थे इसलिए उन्होंने यह फिल्म मुफ्त में की थी।