फ्री मार्केटिंग के लिए रिलीज़ किया गया था 'रामायण' मूवी का खराब टीज़र, क्रिएटर का दावा
सिनेमा कंटेंट क्रिएटर ध्रुव परिक्षित ने दावा किया कि 'रामायण' के निर्माताओं ने फ्री मार्केटिंग के लिए रणबीर कपूर के 'राम' वाले टीज़र का जानबूझकर कमज़ोर वीएफएक्स संस्करण जारी किया था। सेट पर जाने का दावा करने वाले ध्रुव के मुताबिक बेहतर वर्ज़न पहले से मौजूद था, लेकिन रणनीति के तहत खराब टीज़र रिलीज़ किया गया था।