फ्रांस के राष्ट्रपति ने पहलगाम हमले पर PM मोदी से की बात, X पर हिंदी में किया पोस्ट
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है जिसकी जानकारी उन्होंने X पर हिंदी में पोस्ट कर दी है। उन्होंने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की...इस शोक की घड़ी में भारत और उसके लोगों के साथ फ्रांस दृढ़ता से खड़ा है।"