फ्रांस में 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए शख्स ने किया चाकू से हमला, 1 की हुई मौत
पूर्वी फ्रांस में शनिवार को एक शख्स द्वारा चाकू से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के वक्त हमलावर 'अल्लाहु अकबर' चिल्ला रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यह 'इस्लामी आतंकवादी हमला' था।