फ्रांस में 2 राफेल लड़ाकू विमान आपस में टकराए, 2 पायलटों की हुई मौत

फ्रांस के पूर्वोत्तर क्षेत्र में फ्रांसीसी वायुसेना के 2 राफेल लड़ाकू विमान आपस में टकरा गए जिसके चलते उसमें सवार 2 पायलटों की मौत हो गई। एक विमान में 2 पायलट जबकि दूसरे विमान में एक पायलट सवार था। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दूसरे विमान का पायलट सुरक्षित बच गया और यह दुर्घटना जर्मनी से लौटते समय हुई।

Load More