फ्रांस में झील से पानी भरते समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, उड़े चीथड़े; वीडियो आया सामने
फ्रांस के रोस्पोर्दन झील पर रविवार शाम को आग बुझाने के लिए पानी लेने आया एक हेलिकॉप्टर अचानक नियंत्रण खो बैठा और हवा में झूलता हुआ झील में जा गिरा। हादसे में हेलीकॉप्टर के चीथड़े उड़ गए और घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें पानी भर रहा हेलीकॉप्टर झील से टकराने के बाद अचानक अनियंत्रित हो जाता है।