फ्रांस में पेट्रोल-डीज़ल की भारी कमी, कीमतें बढ़ने से खाली दिखे पेट्रोल पंप
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से दुनियाभर में ऊर्जा सप्लाई पर असर पड़ा है और इसके चलते फ्रांस में तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इस बीच फ्रांस में कई पेट्रोल पंप खाली पड़े दिखाई दिए। बकौल रिपोर्ट्स, फ्रांस में डीज़ल की कीमत $2.75 (लगभग ₹262.89) प्रति लीटर के पार चली गई है।