फ्रांस में पुलिस हिरासत से रिहा हुए टेलीग्राम के सीईओ, पूछताछ के लिए भेजे जाएंगे कोर्ट
टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव को फ्रांस में पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है और उन्हें पूछताछ के लिए एक कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि रूसी मूल के 39 वर्षीय ड्यूरोव को पेरिस के पास ले बॉर्गेट एयरपोर्ट पर उनके निजी विमान के लैंड होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।