फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ पेरिस समेत कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान आगजनी, लूटपाट और पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की भी खबरें हैं। फ्रांस के गृह मंत्रालय के मुताबिक करीब 5.5 लाख लोग प्रदर्शन में शामिल हुए जबकि CGT यूनियन ने यह संख्या करीब 8-लाख बताई। रिपोर्ट में करीब 400-लोगों की गिरफ्तारी का भी जिक्र है।