फ्रांस से जर्मनी के लिए रवाना हुए नीरज, एक महीने तक भारत नहीं लौटेंगे: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, ओलंपिक पदक विजेता जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ओलंपिक्स खत्म होने के बाद फ्रांस से जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं और वह करीब एक महीने तक भारत नहीं लौटेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, वह इस दौरान अपने प्रशिक्षण और रिकवरी पर ध्यान देंगे और कथित तौर पर अपनी कमर की चोट के बारे में डॉक्टर से सलाह लेंगे।