फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पत्नी द्वारा उन्हें 'थप्पड़ मारे' जाने के बाद तोड़ी चुप्पी
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपनी पत्नी ब्रिगिट द्वारा उन्हें 'थप्पड़ मारे' जाने वाले वीडियोज़ सामने आने के बाद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी व मेरे बीच हल्की-फुल्की तकरार चल रही थी…हम मज़ाक कर रहे थे।" मैक्रों ने कहा कि इस घटना से संबंधित तीनों वीडियो असली हैं लेकिन उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया।