फ्रांस स्थित 68 फीट लंबे पेड़ को मिला दुनिया के सबसे ऊंचे बांज के पेड़ का खिताब
फ्रांस स्थित 68 फीट 10 इंच ऊंचे बांज के पेड़ का नाम 'गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज हो गया है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 21-मीटर का यह पेड़ दुनिया का सबसे ऊंचा कॉर्क बांज का पेड़ है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पुर्तगाल के सोब्रेइरो मॉन्युमेंटल उर्फ 'द व्हिस्लर ट्री' के नाम था जिसकी लंबाई 53 फीट थी।