फ्राइड व ग्रिल्ड चिकन, मेयोनीज़ और चिप्स से भारतीयों में बढ़ रहा है डायबिटीज़: ICMR
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और मद्रास डायबिटीज़ रिसर्च फाउंडेशन (एमडीआरएफ) के एक ट्रायल में पता चला कि एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स (एजीई) युक्त खाद्य पदार्थ इनफ्लेमेशन ट्रिगर करते हैं जो भारतीयों में डायबिटीज़ का खतरा बढ़ाता है। रोस्टेड, फ्राइड, ग्रिल्ड और बेक्ड फूड्स में हाई एजीई होता है। वहीं, केक, चिप्स, कुकीज़, मेयोनीज़ भी हाई एजीई फूड्स हैं।