फारूक अब्दुल्ला ने SC के अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को बताया गैरकानूनी
नैशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गैरकानूनी बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर के साथ 'सौतेलेपन' का व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के 2 साल बाद भी राज्य का दर्जा बहाल नहीं हुआ और चुनी हुई सरकार को यूनियन टेरेटरी सरकार जितने अधिकार भी नहीं दिए गए।