फारुख इंजीनियर ने की करुण नायर के खराब प्रदर्शन की आलोचना, कहा- सुदर्शन को दें मौका
पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैचों में करुण नायर के खराब प्रदर्शन की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "नायर ने शानदार 20-30 रन बनाए हैं...लेकिन उनसे 20-30 रन नहीं...100 रन बनाने की उम्मीद की जाती है।" फारुख ने कहा, "अगर साई सुदर्शन अच्छा खेल सकते हैं...तो उन्हें खिलाना चाहिए...उनकी उम्र नहीं देखनी चाहिए।"