फ्रिज में 5 साल की बेटी की लाश, दूसरे कमरे में पिता का शव; 3 लेटर्स ने खोला मौत का राज़
अमरेली (गुजरात) में आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने अपनी 5-साल की बेटी की हत्या कर शव फ्रिज में रख दिया और आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। नोट में मृतक ने पर्सनल लोन लेकर कंस्ट्रक्शन में पैसा लगाने, मौत के बाद बेटी के अनाथ होने और अपने कदम के लिए माफी मांगी है।