फोर्ब्स ने जारी की 'अमेरिका के ग्रेटेस्ट इनोवेटर' की लिस्ट, एलन मस्क ने मारी बाज़ी
फोर्ब्स ने 'अमेरिका के ग्रेटेस्ट इनोवेटर' की लिस्ट जारी की है जिसमें दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का नाम पहले नंबर पर है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर जेफ बेज़ोस, तीसरे पर बिल गेट्स, चौथे पर जॉर्ज लुकास, पांचवें नंबर पर जेंसन हुआंग, छठे नंबर पर सैम ऑल्टमैन और सातवें पर फिल नाइट का नाम शामिल है।