फार्मा कंपनी में आंध्र प्रदेश में फटा रिएक्टर, 18 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
अनाकापल्ले (आंध्र प्रदेश) में बुधवार को एक फार्मा कंपनी में रिएक्टर में विस्फोट हो गया जिसमें 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया व घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय लंच टाइम था और इस दौरान ज्यादातर कर्मचारी बाहर थे।