फॉर्म में गलत जानकारी समेत 5 वजहों से रिजेक्ट हो सकता है आपका ITR
इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) सही तरीके से फाइल न करने पर इसके रिजेक्ट होने की आशंका रहती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स फॉर्म में गलत जानकारी, फॉर्म 16 और ऐनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट के डेटा में फर्क होने, समय पर फॉर्म जमा न करने, टैक्स कैलकुलेशन में गलती और फॉर्म को वेरिफाई नहीं करने पर आईटीआर रिजेक्ट हो सकता है।