फिर से खाना सीखना पड़ा: अंतरिक्ष में खाना खाने का वीडियो शेयर कर शुभांशु शुक्ला
हाल ही में आईएसएस से पृथ्वी पर लौटे भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर अंतरिक्ष में खाना खाने का एक वीडियो शेयर किया है। शुभांशु ने कहा, "कभी नहीं सोचा था...मुझे फिर से खाना खाना सीखना पड़ेगा। खाना पचाने के लिए गुरुत्वाकर्षण की ज़रूरत नहीं होती है।" उन्होंने मज़ाक में कहा, "अंतरिक्ष में आप पानी भी खा सकते हैं।"