फिर से दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी एनवीडिया

एआई बूम के बीच चिपमेकर एनवीडिया बाज़ार पूंजीकरण के मामले में एप्पल को पछाड़कर मंगलवार को दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। एनवीडिया के शेयर की कीमत 2.9% चढ़कर $139.93 पर पहुंच गई जिसके चलते कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण $3.43 ट्रिलियन हो गया जबकि एप्पल का बाज़ार पूंजीकरण $3.38 ट्रिलियन है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट का बाज़ार पूंजीकरण $3.06 ट्रिलियन है।

Load More