फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में प्रग्नानंदा ने विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को दी मात
19-वर्षीय स्टार भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा ने बुधवार को लास वेगस में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को चौथे दौर में मात दी। इस मुकाबले में प्रग्नानंदा ने महज़ 39 चालों में कार्लसन को हराया। इसके साथ ही प्रग्नानंदा ने टूर्नामेंट में क्वॉर्टर फाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है।