फॉरेस्ट फंड से उत्तराखंड में खरीदे गए आईफोन व लैपटॉप, सीएजी रिपोर्ट ने चौंकाया
सीएजी द्वारा किए गए ऑडिट के अनुसार, उत्तराखंड के वन प्रभागों ने 2019-2022 की अवधि में वृक्षारोपण के लिए आवंटित फंड का दुरुपयोग आईफोन, लैपटॉप, फ्रिज और कूलर की खरीद, इमारतों के नवीनीकरण और अदालती मामलों में किया। सीएजी रिपोर्ट के अनुसार, वृक्षारोपण के ₹13.86 करोड़ इस काम के अलावा विभिन्न गतिविधियों के लिए डायवर्ट किए गए।