फिर हुआ IAS रिंकू सिंह राही का तबादला, संभावित वजह आई सामने
यूपी कैडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का एक बार फिर तबादला हो गया है। जालौन के एसडीएम रिंकू सिंह राही का मंगलवार दोपहर 1 बजे ट्रांसफर कर दिया गया और उन्हें उरई का एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। यह निर्णय रिंकू और बीजेपी ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन के बीच हुए विवाद के बाद लिया गया।