फ्रीज़र में 5 साल तक रखा मां के हाथों का आखिरी खाना, दोबारा चखा तो रो पड़ी बेटी और पति
जापान की एक भावुक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक महिला के निधन से पहले उसके हाथ से बनाए आखिरी खाने को परिवार ने करीब 5 साल तक फ्रीज़र में सुरक्षित रखा। बाद में एक एक्सपर्ट शेफ ने उस खाने को फिर से खाने लायक बनाकर पिता-बेटी को खिलाया तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।