फेरबदल के बाद एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि को बनाया गया तमिलनाडु का डिप्टी सीएम

राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि को राज्य का उप-मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। मनोनीत मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 29-सितंबर को चेन्नई के राजभवन में होगा। गौरतलब है, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ज़मानत पर रिहा हुए डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी को फिर से राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Load More