फूलों की महक के चलते कनाडा में नर्स को आया हार्ट अटैक, बोली- 'मौत' के बाद हुए ऐसे अनुभव
कनाडा की एक नर्स ने दावा किया है कि 2018 में लिली के फूलों की महक से गंभीर एलर्जी होने के बाद हार्ट अटैक आने से उसकी 'मौत' हो गई थी। उसने पुनर्जीवित होने का दावा कर बताया कि उसकी चेतना गहरे अंधकार में चली गई थी जहां उसने मृत मां की आवाज़ सुनी और करीबियों का दर्द महसूस किया।