फूलों से ज़्यादा बिके कॉन्डम, इस साल वैलेंटाइन वीक में भारतीयों ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
'इंस्टामार्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल वैलेंटाइन वीक (7-14 फरवरी) के दौरान फूल/चॉकलेट/अन्य गिफ्ट्स के बजाय कॉन्डम समेत सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री में तेज़ी दिखी। बकौल रिपोर्ट, इस साल वैलेंटाइन्स-डे पर लोगों ने 2025 की तुलना में 3 गुना ज़्यादा सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए। इसके अलावा ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्शन में भी बढ़ोतरी देखी गई।