फॉलो-ऑन बचाने के बाद आकाशदीप के छक्के पर कोहली, गंभीर और रोहित का रिऐक्शन हुआ वायरल
ब्रिसबेन टेस्ट में भारतीय टीम पर फॉलो-ऑन का खतरा मंडरा रहा था लेकिन आकाशदीप और बुमराह की जोड़ी ने इसे बचा लिया। इसके बाद आकाशदीप ने कमिन्स की गेंद पर छक्का जड़ दिया जिस पर विराट कोहली, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का रिऐक्शन वायरल हो गया है। आकाशदीप 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 27 रन पर नाबाद हैं।