फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस में क्या होता है अंतर?
एयर होस्टेस शब्द विमान की महिला क्रू के लिए जबकि फ्लाइट अटेंडेंट शब्द का इस्तेमाल पुरुषों व महिलाओं दोनों के लिए होता है। एयर होस्टेस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 1930 के दशक में हुआ था जबकि फ्लाइट अटेंडेंट शब्द 1950 के दशक से अधिक प्रचलित हुआ। दोनों ही यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी और अन्य आवश्यक निर्देश देते हैं।