फ्लाइट में बगल में सो रही महिला के कपड़ों में शख्स ने डाला हाथ, कहा- जो छू सकता था सब छुआ
स्विट्ज़रलैंड-अमेरिका फ्लाइट में एक फ्रांसीसी शख्स ने बगल में सो रही 29-वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया। बकौल रिपोर्ट्स, उसने महिला के कपड़ों में हाथ डालकर जांघों व अन्य अंगों को छुआ। पकड़े जाने पर उसने महिला को 'सोते वक्त खूबसूरत दिखती हो' लिखा नोट देने की कोशिश की। वहीं, पूछताछ में उसने बताया, "जो छू सकता था...सब छुआ।"