फ्लाइट से जर्मनी पहुंचे मच्छर, ली मलेरिया से 2 एयरपोर्ट कर्मियों की जान
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर संक्रमित मच्छरों के विमान से पहुंचने और छह कर्मचारियों को मलेरिया संक्रमित करने का दावा किया गया है। जर्मन स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, संक्रमित मच्छरों से फैले मलेरिया के कारण दो कर्मचारियों की मौत हो गई और अन्य चार का इलाज जारी है। एयरपोर्ट पर मच्छरों को पकड़ने के लिए ट्रैप भी लगाए गए हैं।