फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण एयरलाइंस को हुआ ₹600 करोड़ का नुकसान
21-22 अक्टूबर को करीब 80 घरेलू और इंटरनैशनल फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयरलाइंस को करीब ₹600 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। एक एयरलाइन के कर्मचारी ने बताया कि घरेलू फ्लाइट के बाधित होने पर औसतन ₹1.5 करोड़ जबकि इंटरनैशनल फ्लाइट के मामले में ₹5 करोड़ से ₹5.5 करोड़ का नुकसान होता है।