फ्लाईदुबई की घटना का इस्तेमाल कर रहा अल-कायदा, लोगों को हमलों के लिए उकसा रहा: रिपोर्ट
'न्यूज़18' के मुताबिक, अल-कायदा अपने प्रचार माध्यमों 'नवा-ए-गजवा-ए-हिंद' और 'अल-मलाहिम मीडिया' के ज़रिए फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की नाकाम कोशिश को 'जीत’ के रूप में पेश कर रहा है। संगठन लोगों को ऐसे और हमले करने के लिए उकसा रहा है और यह प्रचार कर रहा है कि बड़े आतंकी ढांचे के बिना भी हमले किए जा सकते हैं।