फ्लैट देरी से मिला तो भी ब्याज का दावा कर सकते हैं खरीदार, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा है कि फ्लैट देर से मिलने पर खरीदार कब्ज़ा लेने के बाद भी देरी की अवधि का ब्याज मांग सकता है। कोर्ट ने नोएडा की अंतरिक्ष गोल्फ व्यू परियोजना के मामले में बिल्डर की अपील खारिज कर दी। बिल्डर ने NGT की रोक को देरी की वजह बताया था।