फ्लैट में मृत मिलीं आरजे सिमरन की 4 माह बाद होने वाली थी शादी: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर रेडियो जॉकी (आरजे) व इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह की 4 महीने बाद उनके दोस्त हिमांशु से शादी होने वाली थी। सिमरन गुरुवार को गुरुग्राम में अपने फ्लैट में मृत मिली थीं और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद सिमरन का शव उनके परिवार को सौंप दिया है।

Load More