फिलीपींस में 'कालमेगी' तूफान से 241 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने की आपातकाल की घोषणा
फिलीपींस में चक्रवाती तूफान 'कालमेगी' ने भारी तबाही मचाई है जिसमें अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग अभी भी लापता हैं। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कालमेगी तूफान के कारण देश में आपातकाल की घोषणा की है। सबसे ज़्यादा मौतें तूफान से प्रभावित प्रांत सेबू में हुई हैं।