फिलीपींस स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) का पहला मामला सामने आया है लेकिन अभी तक इसके स्ट्रेन का पता नहीं लगा है। बकौल मंत्रालय, मरीज़ 33-वर्षीय पुरुष है जिसने फिलीपींस से बाहर कोई यात्रा नहीं की है। मंत्रालय के प्रवक्ता अल्बर्ट डोमिंगो ने बताया कि वे मरीज़ के सिक्वेंसिंग रिज़ल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।