फिलीपींस में छुट्टियां मनाने गए महाराष्ट्र के दंपति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
फिलीपींस में छुट्टियां मनाने गए महाराष्ट्र के एक दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। 10 मई को दोपहिया वाहन पर सवार 50 वर्षीय जेराल्ड परेरा और 46 वर्षीय उनकी पत्नी प्रिया को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद वे खंभे से टकरा गए। प्रिया ने मौके पर जबकि जेराल्ड ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।