फिलीपींस में फिर फटा ज्वालामुखी, 87000 लोगों को किया गया रेस्क्यू, वीडियो आया सामने
फिलीपींस के नेग्रोस द्वीप पर स्थित कनलाओन के ज्वालामुखी में सोमवार को दोबारा विस्फोट हुआ जिसके बाद आसमान में हज़ारों मीटर तक राख का गुबार फैल गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया है कि विस्फोट के कारण करीब 87,000 लोगों को तत्काल प्रभाव से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।