फिलीपींस में भूकंप, नोएडा में आग! घर के साथ ऐसा हो जाए तो क्या इंश्योरेंस नुकसान की करेगा भरपाई?
फिलीपींस में आए भूकंप और नोएडा में लगी आग जैसी घटनाओं के बाद होम इंश्योरेंस को लेकर सवाल बढ़ गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, होम लोन के साथ मिलने वाला इंश्योरेंस हर बार घर में मौज़ूद सामान को कवर नहीं करता जबकि कॉम्प्रिहेंसिव होम इंश्योरेंस आग, भूकंप, बाढ़, दंगे/चोरी और अन्य जोखिमों से होने वाले नुकसान की भरपाई करता है।