फिलिप कैपिटल द्वारा 'सेल' टैग दिए जाने के बाद IREDA के शेयर आज 5% तक गिरे

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) के शेयर मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान 5% तक गिर गए और बीएसई पर सुबह 10:50 बजे यह शेयर ₹278.10/शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, घरेलू ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल ने इरेडा के शेयर को 'सेल' टैग दिया है जिसके बाद आज भारी बिकवाली हुई है।

Load More