फिलीपीन्स के ऊपरी वायुमंडल से टकराया एस्टेरॉयड, देखते-ही-देखते बन गया आग का गोला
नासा ने बताया है कि फिलीपीन्स के लुज़ॉन द्वीप में 4 सितंबर की दोपहर को 3-फीट के व्यास वाला एस्टेरॉयड 2024 RW1 पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल से टकराकर नष्ट हो गया। वीडियो में यह आग का गोला बनता हुआ दिख रहा है। यह 9वां ऐसा एस्टेरॉयड है जिसे पृथ्वी के वायुमंडल से टकराने के प्रभाव से पहले देखा गया हो।