ग्लेन फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज़्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड
ग्लेन फिलिप्स ने चौथे टी20I में 107 रन बनाए और टी20I में अपना 10वां 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीता। इसके साथ ही उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए टी20I में सर्वाधिक 10 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने के मार्टिन गप्टिल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। फिलिप्स ने यह उपलब्धि 101 मैच जबकि गप्टिल ने 122 मैचों में हासिल की।