फ्लिपकार्ट ने डिजिटल मीडिया कंपनी पिंकविला का किया अधिग्रहण

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने डिजिटल इन्फोटेनमेंट प्लैटफॉर्म पिंकविला में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदी है। 2007 में शुरू हुई पिंकविला सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म/एंटरटेनमेंट कंटेंट के लिए लोकप्रिय है। फ्लिपकार्ट का मानना है कि ये कैटेगरी भारतीय उपभोक्ताओं की खरीदारी की आदतों और ट्रेंड्स को प्रभावित करती हैं। फ्लिपकार्ट ने यह कदम मिलेनियल व जेन-ज़ी कस्टमर्स से जुड़ाव बढ़ाने के लिए उठाया है।

Load More