फूल में थूक लगाकर माला बनाते यूपी के दुकानदार का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस
बरेली (उत्तर प्रदेश) में गुलाब के फूल में कथित तौर पर थूक लगाकर माला बनाते एक दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे लेकर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने बरेली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बरेली पुलिस ने X पर बताया है कि स्थानीय थाने को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।