फिल्मों में फीस जेंडर नहीं बॉक्स-ऑफिस तय करता है, थिएटर भरने वालों को मिलते हैं अधिक पैसे: सैफ
ऐक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट में ऐक्टर सैफ अली खान ने बॉलीवुड में वेतन असमानता पर कहा है कि फीस जेंडर नहीं, बॉक्स-ऑफिस के इकोनॉमिक्स से तय होती है। उन्होंने कहा, "आप थिएटर में दर्शक ला रहे हैं....तो उसी हिसाब से भुगतान मिलता है।" बकौल सैफ, कलाकार की कमाई उसकी बॉक्स-ऑफिस में दर्शक लाने की क्षमता से जुड़ी है।