फिल्मों में मुसलमान को अच्छा दिखाने और पंडित का मज़ाक उड़ाने का चलन है: अन्नू कपूर
अभिनेता अन्नू कपूर ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "फिल्म 'चक दे इंडिया' का मुख्य किरदार असल में हमारे बहुत बड़े (हॉकी) कोच श्री नेगी साहब के जीवन से प्रेरित है।" उन्होंने कहा, "भारत में एक चलन है कि मुसलमान को अच्छा दिखाना है और पंडित का मज़ाक बनाना है जिस पर गंगा-जमुनी तहज़ीब का लेबल लगा दिया जाता है।"