फिल्म '120 बहादुर' में मेजर शैतान सिंह का रोल निभाएंगे फरहान अख्तर

अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आगामी फिल्म '120 बहादुर' में भारतीय सेना के अधिकारी मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। यह फिल्म 1962 में भारत व चीन के बीच हुए पहले युद्ध पर आधारित है और निर्देशक रजनीश राजी घई इसे डायरेक्ट करेंगे। फरहान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ पोस्टर भी शेयर किए हैं।

Load More