फिल्म 'एम्पुरान' को RSS ने बताया था हिंदू विरोधी, अब मेकर्स उसमें बदलाव के लिए हुए तैयार
फिल्म 'एल2:एम्पुरान' के निर्माताओं ने फिल्म में दर्शाए गए कुछ सीन्स पर आरएसएस के विरोध के बाद उसमें बदलाव करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरएसएस से जुड़ी पत्रिका में आरोप लगाया गया था कि यह फिल्म हिंदू और बीजेपी विरोधी विमर्श फैलाने का ज़रिया है। गौरतलब है, इस फिल्म में ऐक्टर मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई है।